दुनिया के तमाम लोग महिलाओं को कमजोर समझते हैं, ऐसे लोगों को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए दुनियाभर में महिलाओं के अधिकार और महिला सशस्क्तिकरण के लिए काम करने के तमाम संगठन बनाए गए हैं जो महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार और हक दिलाने के बात करते हैं।आज-कल की महिलाएं किसी भी पुरुष से काम नहीं। इन्हीं में से कुछ महिलाएं अपनी ताकत और अधिकारों के लिए ऐसे-ऐसे कारनामे करती हैंं जिन्हें जानकर या देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं।ऐसी ही एक महिला है लौरा जसोरका। 37 साल की लौरा अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती है। वह महिला को उनकी ताकत का अहसास दिलाने के लिए न्यूड रॉक क्लाइंबिंग करती है। यानी लौरा बिना कपड़ों के पहाड़ों पर चढ़ती है। इस दौरान वह सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के औजार का इस्तेमाल नहीं करती हैं।लौरा का एक वीडियो हमें सोशल मीडिया में मिला है। जिसे ब्रिटिश अखबार “द सन” ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक तीन लाख 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लौरा किसी पहाड़ के पास पहुंची हैं। वहां उन्होंने बिना कपड़ों के पहाड़ पर चढ़ना शुरु कर दिया है। उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। उन्होंने सिर्फ सैंडिल पहने हुए हैं और वह बिना किसी औजार के पहाड़ पर चढती दिखाई दे रही हैं। कुछ ही देर में वह अपने मजबूत हाथ और पैरों से पहाड़ के ऊपर चढ़ जाती है और उसके बाद चीयर करती हैं। लौरा के इन कारनामों से दुनियाभर के लोग हैरान हैं। बता दें कि लौरान न्यू जर्सी के एक कैसीनों में जॉब करती है। वह बताती हैं कि वह पिछले कई सालों से इस तरीके से रॉक क्लाइंबिंग कर रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें निर्वस्त्र होकर तस्वीरें खिंचवाने का शौक है।