कई बार छोटी सी चीज हमारे जीवन में बड़ा ‘तूफान’ ला देती है। जिसकी शायद किसी ने कल्पना तक नहीं की होती। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उसने कभी सोचा भी नहीं होगा एक छोटा सा चूहा इस तरह से उसे परेशान कर देगा। इतना ही महिला को अपनी करनी पर पछतावा भी हो रहा होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस महिला के साथ क्या हो गया? तो चलिए, ज्यादा इतंजार आपको नहीं करवाते हैं और मामले से रू-ब-रू कराते हैं।कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जानवरों से खासा लगाव होता है। उन्हें देखते ही लोगों को उन पर प्यार आने लगता है। एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ है। जैसे ही उसने एक जंगली चूहे को देखा महिला को उस पर प्यार आ गया और वह उसे अपनी तरफ बुलाने लगी। चूहा भी उसकी ओर तेज रफ्तार में दौड़ने लगा और सीधे ड्रेस के अंदर घुस गया। जैसे ही चूहा महिला की ड्रेस में घुसा वह घबरा गई और उछलने लगी। इस मामले को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप भी देखिए वीडियो…
बेहद मजेदार है वीडियो । वीडियो देखकर आपको भी मजा आया होगा और हैरानी भी हुई होगी। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘failarmy’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर चटकारे लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।