बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार भी कभी-कभी आम लोगों की तरह ही मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। ये सितारे अपना मी-टाइम बखूबी एन्जॉय करना जानते हैं। बॉलीवुड की यंग स्टार्स और स्टारकिड जान्हवी कपूर भी इन्हीं सितारों में से एक हैं। जिसका सुबूत उनके लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो में साफ देख सकते हैं।
जान्हवी कपूर खुद को काफी फिट रखती हैं। इसके लिए वो अक्सर ही जिम में हैवी वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। जान्हवी का फिगर और स्टाइल सबकुछ फैंस को बेहद पसंद आता है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो वर्कआउट करते-करते अचानक ही गाना गाने लगती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को कैटरीना कैफ का पॉपुलर गाना ‘शीला की जवानी’ गाते सुना जा सकता है।
जान्हवी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस गाना गाते-गाते जोर से हंसने लग जाती हैं, और उन्हें ऐसा करता देख ट्रेनर की भी हंसी छूट गईं।