मछुआरे को मछली पकड़ते वक्त एक ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर बहुत से लोगों का दिल झूम उठेगा। दरअसल, एक मछुआरा उस वक्त आश्चर्यचकित रह गया, जब उसे मछली के पेट से एक व्हिस्की की बोतल मिली, वह भी पूरी तरह से भरी हुई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मछली के पेट से एक सीलबंद व्हिस्की की एक बोलत मिलती है।
टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथी के साथ नाव पर बैठा हुआ नजर आ रहा है।पानी में फेंके गए जाल को जैसे ही उसने छानना शुरू किया उसमें उसे एक बड़ी मछली फंसी हुई मिली। जब शख्स ने उस मछली के पेट को चीरा तो उससे शराब की बोतल निकली जिसे देखकर मछुआरा चौंक गया।
वीडियों के मुताबिक, मछुआरा टेबल पर रखकर मछली को काटना शुरू करता है। सबसे पहले वह उसके ऊपरी हिस्से को काटता है। जैसे ही वह पेट को चीरता है, उसमें एस व्हिस्की की एक बंदल बोतल निकलती है। हालांकि जब उसने मछली के शरीर के अन्य हिस्सों को काटा तो उसमें ज्यादातर गंदगी भरी हुई थी। इसे देखते ही उस मछुआरे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वह बोलत को हाथ में लेकर खुशी से झूम उठता है।सोशल मीडिया यूजर @beniban द्वारा साझा की गई क्लिप को केवल दो दिनों में 5.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 250,000 लाइक्स मिले। हालांकि इस खोज पर कुछ दर्शकों ने संदेह भी जाहिर किया।एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा, “मुझे बताएं कि आप जो कुछ भी देखते हैं उस पर विश्वास करते हैं? वहीं एक अन्य शख्स ने पूछने पर कहा कि बोतल साफ तौर पर हाथ से मछली में भरी गई थी।भले ही कुछ लोगों ने वीडियो को फेक मान रहे हो, लेकिन मानव निर्मित कचरे को निगलना निश्चित रूप से समुद्री जीवों के लिए असामान्य नहीं है। ओशन क्रूसेडर्स के अनुसार, हर साल 6.4 मिलियन टन प्लास्टिक समुद्र में फेंका जाता है।दुनिया के कम से कम दो तिहाई मछली प्लास्टिक के अंतर्ग्रहण से पीड़ित हैं। ओशन क्रूसेडर्स द्वारा किए गए विश्लेषण में यह पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक हर साल प्लास्टिक कचरे के कारण 10 करोड़ समुद्री जानवर मर जाते हैं।
आप खुद देखिए यह वायरल विडियो।